Basti News: बरसात के समय गन्ना फसल की सुरक्षा पर ध्यान दें किसान
बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। चीनी मिल रुधौली के गन्ना क्रय केंद्र बहादुरपुर, कुशौरा, गौसपुर, घोसियापुर में गन्ना प्रजाति की विभिन्न प्रजाति के प्लाट का डॉ. जेपी त्रिपाठी और जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एनके शुक्ला, क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से अपील किया कि वे बरसात के समय गन्ने को बांध दें। ऐसा होने पर तेज हवा के साथ बरसात में गन्ना नहीं गिरेगा। गन्ना गिरने पर उत्पादन पर असर पड़ता है और जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। गन्ना अधिकारी बाल सिंधु ने शरद कालीन गन्ना बुवाई की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सितम्बर- अक्तूबर में 0238 से दूरी, अन्य प्रजातियों की बुवाई करेंगे किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.