Basti News: बभनान-हलुआ मार्ग पर चोरों का धावा, एक रात में तीन घर खंगाले
बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थाना क्षेत्र में बभनान-हलुआ मार्ग पर चोरों ने एक ही रात तीन गांवों में तीन घरों को निशाना बनाया। करीब दो किलोमीटर के दायरे में हुई इन वारदातों में चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और गैस सिलेंडर समेट ले गए। कहीं जंगले की ईंटें हटाकर घर में प्रवेश किया तो कहीं दरवाजे की कुंडी और कमरे का ताला तोड़ दिया। एक घर में चोरी के दौरान बरामदे में सो रहे युवक को कमरे में बाहर से बंद कर दिया गया। सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पहली घटना उकरहा गांव में हुई। यहां राम मूरत सिंह पुत्र अमर पाल सिंह के घर में चोर जंगले में लगी ईंटें हटाकर घुसे और बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। दूसरी वारदात किशुनपुर गांव के सुकहिया चौराहे पर हुई। यहां हनुमान यादव पुत्र बाबूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.