बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। बभनान-स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के बीच बभनजोतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष छपिया उमेश कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस से सूचना मिली कि बभनजोतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- बस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महिल...