Basti News: बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से 49 सेमी नीचे
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान ने 49 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे 92.24 मीटर रहा। जल आयोग के अनुसार जलस्तर बढ़ोत्तरी की तरफ है। सरयू नदी विक्रमजोत क्षेत्र में कटान कर रही है। दूसरी तरफ दुबौलिया क्षेत्र के अति संवेदनशील बांध कटरिया-चांदपुर क्षेत्र में करीब दो किमी दूरी तक नदी बंधे से सटकर बह रही है। नदी के दबाव को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड निगरानी बढ़ाये हुए है। विक्रमजोत संवाद के अनुसार सोमवार शाम नदी का ट्रेंड एक सेमी प्रति घंटे बढ़ने का रहा। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से नदी किनारे विक्रमजोत के तटबंध विहीन गांवों के लोगों को एक बार फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा है। वहीं दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग कटान के डर से सहमें हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.