बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन में बीटेक चायवाला के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जयपुरवा गांधीनगर निवासी आदित्य चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पांच अक्तूबर को दिन में करीब 11.30 से 12.00 बजे के बीच बीटेक वाला के सामने विपक्षियों ने अपशब्द कहते मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लकी चौधरी, प्रशांत कुमार, फैज और राज चौधरी पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही, कलवारी पुलिस ने मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के चरकैला निवासी चंद्रमा पत्नी झिन्नू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनकी बेटी इसलावती को देखकर अपशब्द कहा। इस बात की शिकायत को लेकर जब वे ...