Basti News: बजट के बावजूद नहीं शुरू हुआ भवन मरम्मत का काम
बस्ती, सितम्बर 24 -- Basti News: बस्ती। बजट आवंटन के लगभग चार माह बाद भी सीएचसी मुंडेरवा के आवासीय भवन का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहां रहने वाले चिकित्सक व अन्य स्टॉफ जर्जर भवन में रहने को मजबूर हैं। टेंडर को लेकर विभाग में चल रही खींचतान का खामियाजा स्वास्थ्य कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जेई राजेश कुमार का कहना है कि विभागीय ठेकेदार से ही काम कराया जाना है। इसके लिए अभी वर्क आर्डर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। वर्क आर्डर होने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
समस्या का संज्ञान सीएचसी मुंडेरवा के आवासीय भवन में रह रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की समस्या को देखते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने 'रहने के लायक नहीं है डॉक्टरों के आवास' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.