Basti News: बगैर गुरु के ज्ञान संभव नहीं है : सत्यानंद
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: पैकोलिया। सनातन सहित धर्म की चर्चा करते हुए स्वामी सत्यानंद ने गजियापुर गांव में ईश्वर के सच्ची निष्ठा से आराधना करने प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बगैर गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। सत्संग से हमें एक अच्छी प्रेरणा मिलती है और सद्मार्ग पर चलकर हम अच्छे कार्य कर सकते हैं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान काफी संख्या में अन्य जगहों से आकर दीक्षा ली। स्वामी ने गुरु के बताए मार्ग के अनुसरण पर बल दिया। इससे उसकी सामाजिक स्तर ऊंचा होता है। इस मौके पर कृष्णमुरारी सिंह, दिलीप, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश, केके सिंह, आजाद, रामचंद्र वर्मा, सुनील सिंह, दुर्गेश कुमार, सुशीला देवी, शैल श्रीवास्तव, अभिसारिका, कौशल किशोर, एकता सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.