बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने विकास खंड बस्ती सदर और सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र से खाद के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने निजी खाद के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के परिसरों, बफर गोदामों व संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।कृषक सेवा केन्द्र सियरापार विकास खण्ड बस्ती सदर के आकस्मिक निरीक्षण में विक्रेता का लाइसेन्स देखा। यहां पर रेट बोर्ड सही नहीं मिला। विक्रेता के स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर को देखा। उप निदेशक ने विक्रेता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि रेट बोर्ड, प्रतिदिन का स्टाक का विवरण दर्ज करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Basti News: निरीक्षण में बंद मिली चार दुकानों को कारण बताओ नोटिस मौके पर उपस्थित किसान रामलौट निवासी रैपुरा जंगल मिले और उनसे बात किया...