Basti News: बंजर जमीन पर कब्जेदारी का प्रयास, एक गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के वेरता गांव में बंजर भूमि पर कब्जेदारी के विवाद में परसरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में चालान कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार रविवार को थानाक्षेत्र के वेरता निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौरसिया ने थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि गाटा संख्या 381ख में स्थित बंजर भूमि पर काली माता मंदिर स्थापित है। रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे विपक्षियों ने मंदिर के सामने भूमि पर गुमटी रखकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.