Basti News: फोन पर दी जानमाल की धमकी, एफआईआर
बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जानमाल की धमकी देने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के कुर्दा निवासी अनिल कुमार पांडेय, वर्तमान में शहर कोतवाली के मड़वानगर मोहल्ले में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि विपक्षी ने 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे उन्हें फोन किया। फोन पर अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिशंकर मिश्र निवासी विशुनपुर थाना कप्तानगंज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: दोस्त के गांव आए युवक को मारपीट कर धमकाया यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फोन पर गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.