Basti News: फोन कर स्कूल के पास बुलाकर मारापीटा
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में फोन बुलाने और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। बरसांव निवासी राज कन्नौजिया ने तहरीर देकर बताया है कि गत 26 अक्तूबर को दिन में करीब 11.30 बजे उनके पास अनुराग नाम के युवक ने फोन किया और उन्हें ग्राम दौलतपुर स्कूल तथा पोखरे के पास बुलाया। जब वहां पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अनुराग, अंकित, वीरेन्द्र और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.