Basti News: फोन कर पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
बस्ती, नवम्बर 21 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद काशिफ को अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।तहरीर के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब 7:36 बजे उनके मोबाइल पर 971 से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार ने पुलिस से कॉल करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.