बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में ओपीडी संचालन को लेकर बुधवार को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में फैकल्टी की बैठक हुई। बैठक में ओपीडी व्यवस्था को सुचारु बनाने और चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति पर सहमति बनी। बैठक में प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि ओपीडी के संचालन में चिकित्सकीय कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहें। इसके लिए नई समय-सारिणी भी जारी कर दी गई। नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक जूनियर रेजिडेंट ओपीडी में मरीजों का परीक्षण और इलाज शुरू करेंगे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के 97 इंटर्न को पूर्ण डॉक्टर बनाने की कवायद वहीं वरिष्ठ चिकित्सक सुबह 9:30...