बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल तथा सीनियर पुरुष-महिला तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता अमेठी में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह अगस्त और मंडलीय चयन ट्रायल सात अगस्त को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरुष-महिला तैराकी वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 20 अगस्त और मंडलीय चयन ट्रायल 21 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला खेल कार्यालय, सिद्धार्थनगर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 अगस्त से एक सितंबर तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- मेरठ : मेरठ में तैराकी, फुटबॉल ...