बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती। फिनिक्स पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को फ्रेंडशिप-डे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग, भाईचारे और सच्ची मित्रता के मूल्यों को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने मित्रता के महत्व को दर्शाते हुए समूह गान, कविता पाठ सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे दिन स्कूल में रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा वंशिका यादव ने किया। छोटी कक्षाओं के बच्चों ने अपने हाथों से रंगबिरंगे और सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाए और एक-दूसरे की कलाई पर बांधे। यह भी पढ़ें- समारोह पूर्वक मनाया गया विश्व स्कार्फ दिवस प्रबंधक डॉ. विनायक जायसवाल ने कहा कि सच्ची मित्रता...