Basti News: फिटनेस नहीं कराने पर 71 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित
बस्ती, अगस्त 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। फिटनेस व परमिट नहीं कराने वाले 71 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। किसी वाहन का पंजीयन छह माह तक निलंबित रहता है तो उसके पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र पूर्ण कराने के बाद ही उनका संचालन करने के लिए निर्देशित किया जाए। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि जिन विद्यालयों में कोई वाहन अनफिट पाया गया है, उन्हें लाल सूची में डाल दिया गया है। बार-बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.