बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में फाटक खोलकर घर में चोरी की घटना सामने आई है। इसी गांव के रामधनी ने तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की रात पीछे के रास्ते चोर फाटक खोलकर घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखे जेवर उठा ले गए। उनके सगे भाई रामगनी के कमरे में चोर पहुंचे तो परिजन जाग और शोर मचाने पर भाग निकले। वहीं इसी गांव के राम अजोर के घर में भी चोर पीछे के रास्ते घुसे और कमरे में रखा बक्सा उठा ले। बक्से में रखा चांदी के जेवरात चुरा लिया। बक्सा गांव के पश्चिम तरफ खलिहान में खुला पड़ा मिला। घटना की सूचना डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को दी मौके गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में जांच की जा रही है। छानबीन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान क...