बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में नीले रंग की बलेनो कार सवार पांच लोगों ने एक युवक से कार छीनने का प्रयास किया। घटना हाईवे से मुसहा गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बलेनो सवार युवक से कार की चाबी और मोबाइल छीनकर अयोध्या की ओर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को फाइनेंस से जुड़ा बता रही है। मुसहा गांव निवासी अजय वर्मा डिजायर कार चलाते हैं। बताया गया कि कार उनके साले की है। रविवार दोपहर वह कार लेकर छावनी से अपने घर जा रहे थे। गांव जाने वाले रास्ते पर मुड़ते ही बलेनो कार सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। अजय के विरोध और गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को आता ...