Basti News: फाइनेंस कराने के नाम पर टैक्टर हड़पने का आरोप
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित एक ऑटो मोबाइल्स से फाइनेंस के नाम पर ट्रैक्टर ले जाने और पूरा भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर पसंद करने के बाद 50 हजार रुपये एडवांस दिया और शेष धनराशि का फाइनेंस कराने की बात की। बाद में न फाइनेंस कराया और न ही शेष धनराशि का भुगतान किया। शोरूम के मैनेजर ने ट्रैक्टर वापस करने के लिए कहा तो मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मालवीय रोड स्थित ऑटो मोबाइल्स के मैनेजर शरद शुक्ल निवासी जिगिनी थाना कोतवाली ने तहरीर देकर बताया है कि उनके शोरूम पर 25 अप्रैल 2025 को टैक्टर खरीदने के लिए कुछ लोग आए। आरोप है कि ट्रैक्टर पसंद किया और 50 हजार रुपये भुगतान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.