बस्ती, सितम्बर 26 -- Basti News: बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर के देवाडीहा के रोजगार सेवक को बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम सचिव को नोटिस व बीडीओ को चेतावनी दी गई। तकनीकी सहायक के दो माह का वेतन बाधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य में हुई गड़बड़ी के चलते डीसी मनरेगा ने की।

जांच प्रक्रिया ग्राम पंचायत डेवाडीहा में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने कार्य की जांच किया। जांच के दौरान कड़सरी गौतम में राघव राम के खेत के बगल पोखरे के जीर्णोद्धार और कड़सरी गौतम में शेषमणि के खेत के बगल पोखरे का जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय सत्यापन हुआ। निरीक्षण के समय इन दोनों पोखरे पर कोई श्रमिक कार्य करते हुए नहीं मिले। कार्य स्थल पर सीआईबी स्थापित नहीं था। निरीक्षण के समय कार्य प्रारंभ की तिथि चार जून 2026 से निर्गत मस...