बस्ती, सितम्बर 20 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के परेवा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि संदिग्ध युवक पिछले दो दिनों से जमालपुर, मटियारिया और परेवा गांवों में महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बना रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर डायल- 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी टीम के हेड कांस्टेबल आमिर खान ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को आगे की पूछताछ के लिए लालगंज थाने भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान कन्हैया और अजय निवासी नगर पंचायत नगर के वार्ड नंबर...