Basti News: फंदे पर लटकने से हुई थी नीलम की मौत
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा भगौती की नीलम ने फंदे से लटक कर जान दी थी। पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि कृष्णा भगौती बाजार निवासी बृजेश की पत्नी का शव मंगलवार को घर में फंदे से झूलता मिला था। दोपहर बाद बृजेश जब वापस घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर उनकी पत्नी नीलम (32) को साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के कुंडे से झूलता देखकर उनके होश उड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.