Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को ज्ञापन सौंपा। डायट प्राचार्य के कार्य-व्यवहार को लेकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने विशेष रूप से 10 सितंबर को प्रशिक्षण के दौरान महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार का मुद्दा उठाया। इस दौरान सुधीर तिवारी, सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, चंद्रभूषण द्विवेदी, हरेंद्र यादव, रजनीश यादव, मंगला प्रसाद मौर्य, विवेक सिंह, गौरव चौधरी, सच्चिदानंद मिश्रा, विनय शंकर पाण्डेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, धीरज सिंह, भीमशंकर मिश्र, बाल मुकुंद चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.