बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो समेत कई प्रमुख खेलों के नियमित प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है, जिसका सीधा असर उनके प्रदर्शन और खेल भविष्य पर पड़ रहा है। खिलाड़ियों के अनुसार, विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ समेत दूसरे जिलों का रुख करने को मजबूर हैं। बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है। ऐसे में कई खिलाड़ी नियमित अभ्यास जारी ...