Basti News: प्रधान प्रतिनिधि को धमकी, मुकदमा दर्ज
बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि को धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बैछौलिया निवासी बिन्देश्वरी चौबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उमेश उर्फ मोनू ने सड़क किनारे रूकावट पैदा कर दी, जिससे मार्ग पर जलभराव होने लगा। इस हटाने के लिए कहा तो विपक्षी ने लाठी-डंडे से लैश होकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश उर्फ मोनू निवासीगण सेवरा पट्टी थाना परसरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हर्रैया पुलिस ने ग्राम प्रधानी की शिकायत को लेकर धमकाने व अपशब्द कहने के आरोप में सहसरांव निवासी अजय वर्मा की तहरीर पर इसी गांव के अजय वर्मा व पुनीत वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.