बस्ती, नवम्बर 28 -- Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कराने का झांसा देकर एक जालसाज ने बुजुर्ग से 41 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी बुजुर्ग को अयोध्या ले गया और आधार कार्ड के जरिए उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके अलावा जेब में रखे 11 हजार रुपये नकद भी छीन लिए। वारदात के बाद बाइक में धक्का लगवाने के बहाने बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर आरोपी भाग गया।घटना हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल चौराहे की है। उन गांव निवासी भगवान दत्त पुत्र प्रभु गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे दवा लेने भदावल बाजार गए थे। घर लौटते समय भदावल चौराहे के पास उन्हें एक बाइक सवार मिला। यह भी पढ़ें- Basti News: आवास दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग को अगवा किया, 30 हजार लूटे बातचीत के दौरान आरोपी ने उनके बेटे प्रमोद की फल की दुकान प...