बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग, कबड्डी व जिम्नास्टिक खिलाड़ियों का चयन व ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग के लिए जिलास्तरीय चयन 20 जुलाई तथा मंडल स्तरीय चयन 21 जुलाई को सुबह 10 बजे होगा। वहीं महिला कबड्डी और महिला जिम्नास्टिक के जिलास्तरीय चयन 22 जुलाई तथा मंडल स्तरीय चयन 23 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर चयनित जूनियर बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों को 1 से 4 अगस्त को वाराणसी में शामिल कर उनको भेजा जाएगा। 4 से 5 अगस्त को महिला कबड्डी व जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को आगरा के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने ...