Basti News: प्रगणक की शिकायत, दूसरे के खाते में भेज दिया मानदेय
बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जनगणना में प्रगणक के रूप में तैनात शिक्षक भाष्कर मिश्र पहले चरण का मानदेय दूसरे के खाते में भेजने की शिकायत की है। अधिकारियों को दिये प्रार्थना-पत्र में उन्होंने कहा कि वह साऊंघाट विकास खंड में प्रगणक संख्या 949 पर कार्यरत रहे। उन्होंने अपने बैंक खाते का विवरण संबंधित को समय से उपलब्ध कराया। लेकिन उनका मानदेय खाते में नहीं भेज कर किसी दूसरे के खाते में भेज दिया गया। तहसील से ब्यौरा लेकर पता किया तो यह खाता किसी अन्य व्यक्ति का है। उन्होंने अपने मानदेय को दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लगे कर्मियों का 31 मार्च तक नहीं होगा स्थानांतरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.