Basti News: पॉवर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए तीन फीडर बंद
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर में पॉवर ट्रांसफॉर्मर के अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार सुबह तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब आधे घंटे तक बाधित रही। उपकेंद्र से पोषित आवास विकास, कचहरी और जलकल फीडर को सुबह बंद कर 10 एमवीए के पॉवर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई गई। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर में तेल डालने के साथ जरूरी अनुरक्षण कार्य किया गया। काम पूरा होने के बाद तीनों फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता गांधी नगर ने बताया कि पॉवर ट्रांसफॉर्मर का समय-समय पर अनुरक्षण कराया जाता है। इससे ट्रांसफॉर्मर की कार्यक्षमता और सुरक्षा बनी रहती है। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपकेंद्र के सभी छह फीडर सामान्य रूप से संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.