बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के रमवापुर राजा बाजार में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र के चुईलबाबू निवासीन हनुमान दीन ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत नौ जुलाई की शाम करीब सात बजे पान मसाला के पैसे के लेन-देन को लेकर विपक्षी सत्यप्रकाश उर्फ सतई ने उन्हें अपशब्द कहा। इसके बाद लात-मुक्का व डंडे से मारापीटा। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी। शोर मचाने पर विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सत्यप्रकाश उर्फ सतई निवासी रमवापुर राजा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई सच्चिदानंद दूबे को सौंपी गई है। वहीं वाल्टरगंज पुलिस ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट व धमकाने के आरोप में श्रीपालपुर निवासी ...