Basti News: पैमाइश का पिलर उखाड़ने का आरोप, चार पर केस दर्ज
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: नगर बाजार। थानाक्षेत्र के कुनाई गांव की एक महिला ने गांव बक्सर निवासी अनिल, शिवकुमार, अंगद और एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ पैमाइश के दौरान लगाए गए पिलर को पिछले वृहस्पतिवार को उखाड़ने, गाली-गलौज करने तथा ट्रैक्टर और उसके चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि भूमि की पैमाइश कर सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर को आरोपितों ने जानबूझकर उखाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की तथा मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक के साथ भी अभद्रता की। घटना के बाद उसने नगर बाजार थाने पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नगर बाजार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.