बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय मौसमी फलों एवं सब्जियों का संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन कार्यशाला व व्यवसायिक प्रशिक्षण हुआ। केंद्र अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने कहा कि मौसमी फलों एवं सब्जियों का वैज्ञानिक संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। समन्वयक डॉ. अंजलि वर्मा आकर्षक पैकेजिंग, लेबलिंग तथा विपणन की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. वीबी सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, आरवी सिंह तथा हरिओम मिश्र ने मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, विपणन की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...