Basti News: पेशाब करने से टोकने पर हाथापाई कर धमकाया
बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। सरायघाट निवासी रामनाथ का आरोप है कि विपक्षी बाढ़ू, रंजिशन उनके घर के सामने नशे की हालत में पेशाब करने लगा। मना करने पर वह भड़क गया। अपशब्द कहते हुए हाथापाई करने लगा। हाथापाई के दौरान वह खुद गिर और उसके सिर में चोट लग गई। इसी बीच विपक्षी की लड़की आ गई और उनके ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाढ़ू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.