Basti News: पेड़ को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, तीन भाइयों ने बरसाए लाठी-डंडे
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच शुक्ल रेहवा गांव में जमीन पर गिरे शीशम के पेड़ को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर गौर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राधेश्याम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संजीव कुमार यादव की जमीन के बगल में उनकी जमीन है। तेज हवा के दौरान एक शीशम का पेड़ गिर गया था। यह भी पढ़ें- Gonda News: सागौन की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद, केस दर्ज 27 सितंबर की सुबह करीब सात बजे उन्होंने पेड़ कटवाने के लिए मजदूर बुलाने की बात संजीव कुमार से कही। आरोप है कि इस पर वह भड़क गया और विवाद करने लगा। राधेश्याम का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.