बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र स्थित छनवतिया गांव निवासी एक बच्चे के पेट में भोर में दर्द शुरू हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। छनवतिया गांव निवासी सुनील का पुत्र प्रत्यांक रात में उसने परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में सो गया। प्रत्यांक के बगल में उसकी मां तथा अन्य सदस्य भी सोए थे। भोर में तकरीबन 3:30 बजे प्रत्यांक के पेट में दर्द शुरू हो गया। उसने परिवार वालों को नींद से जगाया और पेट में तेज दर्द होने की बात बताई। परिजनों ने पहले सामान्य बात मानकर उसे पानी पिलाया लेकिन प्रत्यांक की हालत बिगड़ने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देखकर परिजन घबरा गए और उसे लेकर ओपेक अस्पताल कैली पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और सोमवार की सुबह उस...