Basti News: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया
बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी को राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बस्ती भाजपा में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है।हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वर्ष 1991 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.