बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी पर आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी राजेश शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी जय सिंह यादव ने अपने फेसबुक आईडी से पूर्व सांसद को अपशब्द कहते हुए कमेंट किया। इस कमेंट से उन्हें काफी ठेस पहुंची। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई केशव बिहारी यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...