बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के साथ ही तटबंध विहीन गांवों में कटान तेज हो गया है। नदी की धारा खेतों और आबादी के करीब पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई गांवों में खेती योग्य जमीन तेजी से नदी में समा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.420 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से 31 सेंटीमीटर नीचे है, जबकि चेतावनी स्तर 91.730 मीटर से 69 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में लगातार कमी के बावजूद कटान का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: तेजी से घटा सरयू का जलस्तर, ग्रामीणों ने ली राहतकटान का खतरा जानकारी के अनुसार बीडी बंधे के अंदर स्थित पकड़ी संग्राम, अशोकपुर लकड़ी पांडेय और बेतावा गांव के खेतों में तेज कटान हो रही...