Basti News: पूरी रात अंधेरे में रहे छावनी व मखौड़ा उपकेंद्र के 29 हजार उपभोक्ता
बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र छावनी व मखौड़ा के 29 हजार से ज्यादा उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे। हर्रैया से छावनी व मखौड़ा उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन शुक्रवार रात ब्रेकडाउन में चली गई थी।
बिजली आपूर्ति की बाधा उपकेंद्र छावनी के जेई शफीक खान ने बताया कि छावनी को आने वाली 33 केवी लाइन से ही जोड़कर विद्युत उपकेंद्र मखौड़ा को आपूर्ति की जाती है। बिजली की मांग अधिक होने के कारण 33 केवी ओवरलोडेड होकर ब्रेकडाउन में चली जा रही है। शुक्रवार की रात मनवर बंधे के पास जंफर कट जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फॉल्ट को ढूढने में समय लगा है।
उपभोक्ताओं की संख्या विद्युत उपकेंद्र वीरपुर खरहरा गांव में संचालित है। उपकेंद्र के चार फीडरों, छावनी, अमोढ़ा, सेवरा लाला व ढुहवा मिश्र से 11 हजार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.