बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मूड़घाट अंडरपास के करीब हुई मारपीट की घटना में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि मुकदमे से संबंधित चारों आरोपितों को पुलिस टीम ने मूड़घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद की गई है। बता दें कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा निवासी अजय यादव ने तहरीर देकर बताया है कि वह अपने मामा के लड़के के साथ अपनी बहन को देखकर बस्ती से वापस जा रहा था। मूड़घाट अंडरपास स्थित मोनू कबाड़ी की दुकान के सामने रूक कर बात करते वक्त विपक्षियों ने पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नितिन सिंह निवासी अभयपुर थाना कप्तानगंज, अतुल भट्ट निवासी महोत्सव ...