बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कंपनी बाग-बड़ेवन रोड से कृषि विभाग को जोड़ने वाली पुलिया का ढक्कन मंगलवार को टूटकर नाले में गिर गया। इससे कृषि विभाग की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। अब इस रास्ते से चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। ढक्कन टूटने से यहां हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।कृषि विभाग, विभागीय गोदाम और महिला महाविद्यालय के पीछे स्थित मोहल्ले के लोगों का रास्ता इसी मार्ग से मुख्य सड़क से जुड़ता है। कंपनी बाग-बड़ेवन रोड के निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने यहां नाले का निर्माण कराया था। पहले से बनी पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप लगा था। नाला चौड़ा होने के बाद ह्यूम पाइप से पानी की निकासी में बाधा आने लगी। इसके बाद ह्यूम पाइप हटाकर पुलिया के दोनों हिस्सों के बीच दीवार बनाई गई और नाले पर ढक्कन रख दिया ...