Basti News: पुराने मुकदमे की बात को लेकर युवक को पीटा
बस्ती, सितम्बर 24 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मूड़घाट अंडरपास के पास पुरानी रंजिश के चलते युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अजय यादव निवासी गौरा थाना वाल्टरगंज ने बताया कि वह मंगलवार को शाम करीब चार बजे अपने बहन को देखकर लौट रहा था। मेरे साथ मामा का लड़का भी था। मूड़घाट अंडरपास के निकट मोनू कबाड़ी की दुकान पर खड़ा होकर बात कर रहा था कि पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर अभिषेक मिश्रा निवासी गौरा वाल्टरगंज, अतुल भट्ट, नितिन सिंह और अनुभव पाण्डेय ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने चारो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.