बस्ती, अक्टूबर 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत में पुरानी रंजिश के चलते दंपति और उनकी बेटी की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में गोपाल निवासी विक्रमजोत ने बताया कि विपक्षी अनीता, खुश्बू, मुस्कान निवासी विक्रमजोत व दद्दू ने उनके भाई बब्लू, भाभी और भतीजी की पिटाई कर दी। भाई के सिर में गंभीर चोट लगी। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...