Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार पर मुकदमा
बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में कलवारी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पाऊं निवासी सुभावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वे शनिवार को विपक्षी के घर पर शिकायत करने गई थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी सोनू, मोनू, विकास समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.