बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के मुड़यार टोला बड़डीहा निवासी नीलम ने तहरीर देकर बताया है कि गत 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके गांव के विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। लाठी-डंडे आदि से मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। उनकी तहरीर पर रुधौली पुलिस ने बेचन सिंह, दुर्गा प्रसाद, आकाश, राकेश निषाद, सरिता समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Unnao News: राजनीतिक रंजिश में दो पक्ष भिड़े, आठ पर केस यह भी पढ़ें- Basti News: अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...