Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ की मारपीट
बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के नकहा की रहने वालीं नूरजहां पत्नी साजिद अली ने तहरीर देकर बताया है कि छह अगस्त की शाम करीब सात बजे नकहा चौराहे पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार में वे पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने मिलकर उन्हें अपशब्द कहा। उनके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मो. लतीफ उर्फ कल्लू, जसीबुन्निशा और मुबाकर अली उर्फ राजू निवासीगण नकहा थाना रुधौली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.