Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर भाई-बहन को पीटा
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अमरडोभा में पुरानी रंजिश को लेकर भाई-बहन की पिटाई की घटना सामने आई है। अमरडोभा निवासी राम अवतार ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि गत 11 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें व उनकी बहन अंजली को घर के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और दोनों को मारापीटा। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आए और बीचबचाव किया। जाते वक्त विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी रवि यादव, अनिल यादव और उदयराज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई मिथिलेश मिश्रा को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.