Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों को मारापीटा, केस दर्ज
बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। नगर थाने के छबैला निवासी राजकुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उन्हें व उनके दोस्त अतुल सिंह को अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित सिंह, आयुष सिंह और अनुज सिंह निवासी बहादुरपुर थाना कलवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Orai News: गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी, दो पर रिपोर्ट यह भी पढ़ें- Basti News: पटाखा फोड़ने के विवाद में घर पर चढ़कर मारापीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.