Basti News: पिटाई कर हत्या के आरोप तीन नामजद समेत आठ पर केस
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: सल्टौआ, रुधौली, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र के सुगिया निवासी मो. सलमान की मौत मामले में सोनहा पुलिस ने तीन नामजद सहित आठ के खिलाफ बलवा और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मो. सलमान की चार दिन पहले सोनहां थानाक्षेत्र के बरगदवा चौराहे पर उस समय पिटाई कर दी गई थी, जब उसकी बाइक से साइकिल सवार को ठोकर लग गई थी। मो. सलमान का एम्स गोरखपुर में इलाज चल रहा था, जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मो. सलमान का शव गुरुवार शाम गांव पहुंचा तो लोगों ने शव को बाहर रखकर विरोध जताना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: हादसे के बाद ग्रामीणों की पिटाई से घायल युवक मौत, लगाया जाम मां मेहरूनिंशा ने सोनहा पुलिस को दी तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उनका बेटा मो. सलमान (26) अपने ननिहाल बिचउपुर थाना सोनहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.