Basti News: पिकअप ने छात्रा के पैर को कुचला, मुकदमा दर्ज
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती। नगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अवस्थीपुर निवासी राजाभैया ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन वंदना गौतम गत सोमवार को कोचिंग से घर लौट रही थी। गोटवा में देवी होटल के सामने वह सड़क के बाईं ओर रूक कर वाहनों के निकलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बस्ती की ओर से आ रही पिकअप ने बंदना के बाएं पैर को सीधे कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वंदना को गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। पैर में अत्यधिक चोट होने के कारण डॉक्टर ने उसकी जान बचाने के लिए पैर के निचले हिस्से को काटकर अलग कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार मेडिकल कॉलेज लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.